नावकोठी: नावकोठी के विभिन्न स्थानों पर देवी भगवती की दूसरे स्वरूप की हुई पूजा अर्चना,समसा में भव्य मेला का आयोजन
प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर चैती दुर्गा के कलश स्थापना के बाद मां भगवती के दूसरे स्वरूप की पूजा अर्चना की गई।दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना से पूरे इलाके में माहौल भक्ति में हो गया। इस अवसर पर पंडित गणेश पाठक ने बताया की देवी का यह स्वरूप ब्रह्मचारिणी अर्थात तपस्या करने वाले के रूप में की जाती है। इस स्वरूप के पूजा से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।