नावकोठी: पहसारा पश्चिम पंचायत में एनडीए गठबंधन की बैठक,बेगूसराय लोकसभा के उम्मीदवार को जीतने के रणनीतिक पर विचार
पहसारा पश्चिम पंचायत में एनडीए गठबंधन की बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता लोजपा के पंचायत अध्यक्ष कुणाल किशोर सिंह ने किया। इस अवसर पर लोजपा नेता सुदर्शन सिंह ने कहा एनडीए गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार गिरिराज सिंह का भारी मतों से जीतेंगे। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की तथा कहा कि उनके नेतृत्व में देश विकास कर रहा है।