🌾 धान खरीदी के पहले दिन किसानों के बीच पहुँचीं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा!
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डी विकासखंड के गुजरा, कुसुमकसा एवं डौण्डी धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने किसानों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
#धानखरीदी2026 #किसानहित #Balod #DhanKharidi2026 #Chhattisgarh