दतिया: मौत से पहले नाबालिग से हुआ था बलात्कार, पीएम रिपोर्ट में पुष्टि, जहर खाने से हुई मौत, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
Datia, Datia | Sep 3, 2025 सिनावाल थाना कके ग्राम मुरेरा में 15 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में जहां मौत का कारण सल्फास खाने से होना सामने आया था, वहीं पीएम के दौरान लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि, किशोरी के साथ दुष्कर्म भी हुआ था। मंगलवार रात्रि में 10 बजे एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि 28 मई को किशोरी अचानक बीमार हो गई थी।