चम्पावत: एनडीपीएस एक्ट के दोषी को 1 साल के कठोर कारावास की सजा पीलीभीत का रहने वाला था आरोपी
विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने दो साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोनों पक्षों के गवाहों को सुनने के बाद दोषी सतनाम सिंह निवासी रामपुर बैरक अमरिया, पीलीभीत को एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाने के साथ ही 20 हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा ने करने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भोगना पड़ेगा