चम्पावत: चंपावत जिला मुख्यालय में युवती को शादी के लिए परेशान करने और मना करने पर जहर गटकने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंपावत जिला मुख्यालय में युवती को शादी के लिए परेशान करने और उसे बदनाम करने व डराने धमकाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने शादी से इंकार करने के बाद आरोपी युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाया गया। जिसके बाद उसका चंपावत जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में उपचार किया गया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।