चम्पावत: जिला उद्योग केंद्र से पोल्ट्री के लिए एमएसएमई के तहत लोन लेने वाले काश्तकार सब्सिडी के लिए भटक रहे डीएम को सौंपा ज्ञापन
कठाड़ के काश्तकार लक्ष्मण सिंह ने जिला उद्योग केंद्र से 3 साल पहले पोल्ट्री लगाने के लिए 15 लाख का लोन लिया था। यहां पोल्ट्री लगाने के बाद भी जिला उद्योग केंद्र से उन्हें ना तो ब्याज सब्सिडी मिली नाहीं मूल सब्सिडी। मुख्यमंत्री पोर्टल में भी शिकायत करने के बाद सब्सिडी नहीं मिली। उन्होंने एक बार फिर जिलाधिकारी से सब्सिडी को लेकर गुहार लगाई है।