चम्पावत: जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया- जिले में 8 पार्किंग स्थल निर्माणाधीन, चंपावत में लगभग 2 काम हुए पूरे
जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि गत वर्षो में जिले में 8 पार्किंग स्थलों का निर्माण शुरू हुआ था। जिसमें से चंपावत मुख्यालय के दो पार्किंग स्थल लगभग तैयार हैं जिसमें टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इनका संचालन शुरू होजाएगा। वही टनकपुर और लोहाघाट में भी दो टैक्सी स्टैंड का निर्माण कार्य चल रहा है जिन पर कार्य गतिमान है।