चंपावत जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पल्सों में चारा पत्ती लेने गई महिला का पैर फिसलने के चलते गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से चंपावत जिला अस्पताल में लाया गया। जांच डॉक्टरों ने उनका उचित इलाज किया।