दीपावली के पावन अवसर पर बोचहां विधायिका बेबी कुमारी ने शेरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-06 स्थित दलित टोला में स्थानीय लोगों के बीच दीप प्रज्वलित कर एवं मिठाइयाँ वितरित कर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया।
इस दौरान विधायक ने स्थानीय परिवारों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं तथा लोगों से आत्मीय संवाद कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। दीपों की रोशनी और लोगों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने इस अवसर को विशेष बना दिया।
विधायिका बेबी कुमारी ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सद्भाव, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार है। पर्व की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के हर वर्ग और हर परिवार तक खुशियाँ पहुँचें। हमारा प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी सम्मान, अपनापन और खुशियों का प्रकाश पहुँचे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
Musahri, Muzaffarpur | Nov 9, 2026