मानिकपुर: बारिश बनी आफत, छेरिया खुर्द में बाढ़ का पानी घरों में घुसा; अनाज भीगा, सामान और मवेशी बहे
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र में एक सप्ताह से जारी बारिश आफत बन गई है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे छेरिया खुर्द गांव में छेरिया बांध ओवरफ्लो होने से पानी घरों में घुस गया। अनाज और खाद खराब हो गई, बर्तन व मवेशी बह गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मदद की गुहार लगाई।