एकमा: एकमा बाजार में दुकान पर सूखा पेड़ टूट कर गिरा, बड़ा हादसा टला
Ekma, Saran | Aug 18, 2026 एकमा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के सामने रेलवे कैंपस में मंगलवार को एक सूखा पेड़ अचानक टूट कर अमित किराना स्टोर की दुकान पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से बिजली का तार टूट गया और चिंगारी निकलने लगी। जिससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई । चिंगारी निकलते देख लोग इधर-उधर भागने लगे । सूचना पर बिजली विभाग ने तत्काल लाइन काट दी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।