सोरांव: सोरांव इलाके में स्थित चरन भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी का उपभोक्ता के साथ बहस का वीडियो हुआ वायरल
सोरांव स्थित राम चरन भारत गैस एजेंसी में ग्राहकों से गैस एजेंसी के कर्मचारी बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है । यह वीडियो शुक्रवार की दोपहर का बताया जा रहा है । जिसमें उपभोक्ता का कहना है कि गैस बुकिंग होने के बाद सिलेंडर नहीं देने का आरोप है।