कोल: पलवल हाईवे रोड पर अस्थि विसर्जन कर लौट रहे युवकों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 आपको बता दें अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीपली गांव स्थित पलवल हाईवे पर एक बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने दोस्त के पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे थे।