।।प्रेस नोट।।
जिला पुलिस दतिया
*थाना लांच पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही, 04 आरोपी जुआ खेलते गिरफ्तार*
*आरोपियों से 18500 रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनजीत सिंह चावला तथा एसडीओपी सेवढा श्रीमती दिव्या राजावत के मार्गदर्शन में थाना लांच पुलिस द्वारा अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 06.11.2026 की रात्रि थाना लांच पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरजोरपुरा में संतोष गुप्ता के खेत के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसों से दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना लांच पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दबिश दी गई, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर सभी चार आरोपियों को पकड़ा गया।
*गिरफ्तार आरोपी—*
01.कल्लू शिवहरे पुत्र बद्री शिवहरे उम्र 55 साल
02.भीमशरण पुत्र राजू जाटव उम्र 30 साल
03.हेमचंद पुत्र हरकिशन जाटव उम्र 25 साल
4.पालू परिहार पुत्र हुकमसिंह परिहार उम्र 40 साल निवासीगण बरजोरपुरा थाना लांच, सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही मे उनि भुवनेश शर्मा थाना प्रभारी लांच,प्र.आर.509 वीरेन्द्र शर्मा,प्र.आर.161 महेन्द्र शर्मा,आर.624 आनन्द कुशवाह,आर.237 गौरव श्रीवास्तव,आर.988 रविन्द्र रावत,आर.868 गुलशन साहू,आर.चालक 386 रवि पाठक थाना लांच की सराहनीय भूमिका रही।