कटोरिया: कोल्हुआ में करंट लगने से तीन साल का मासूम घायल
Katoria, Banka | Aug 14, 2026 कोल्हुआ गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे करेंट लगने से तीन साल का मासूम जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। उक्त मासूम घर में खेल रहा था। इस दौरान स्टैंड फैन को लीकेज तार में सटने से उसे करेंट लग गया।