गुना: कांसल पंचायत के रोजगार सहायक पर रिश्वत का आरोप, ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने सीईओ को जांच सौंपी
Guna, Guna | Aug 13, 2025 गुना जिले में बमोरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कांसल के रोजगार सहायक पर ग्रामीणों ने 12 अगस्त को कलेक्टर से शिकायत कर योजनाओं का लाभ देने में रुपए मांगने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। 13 अगस्त को बमोरी जनपद पंचायत सीईओ कांसल गांव में जांच करने पहुंचे। वायरल वीडियो में सीईओ ने ग्रामीणों से कहा, यदि जांच में शिकायत सही पाई गई तो रोजगार सहायक से FIR होगी।