गुना: गोवंश को सड़कों पर छोड़ने पर प्रशासन की कार्रवाई, म्याना, उमरी व भदौरा में किसानों पर जुर्माना
Guna, Guna | Aug 11, 2025 गुना कलेक्टर के निर्देश पर जिले में सड़कों पर खुले में छोड़े गोवंश को लेकर 11 अगस्त को प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की। गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत म्याना के हरेंद्र ओझा, उमरी पंचायत के रविंद्र, भदौरा पंचायत के महेश कुशवाहा तथा गोरापाल पर गोवंश को खुले में छोड़ने पर प्रत्येक पर 500 का जुर्माना लगाया। प्रशासन ने पशुपालकों से अपील की खुले में गोवंश ना छोड़े।