गुना: ग्राम पंचायत माहौर में कुआं क्षेत्र के लोग और स्कूल बच्चे कीचड़ से निकलने को मजबूर, कलेक्टर को दिया ज्ञापन #jansamasya
Guna, Guna | Aug 12, 2025 गुना जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत माहौर में कुआं क्षेत्र के लोग कीचड़ और दलदल से निकलने को मजबूर है। 12 अगस्त को आम आदमी पार्टी के बैनर तले कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कच्चे रास्ते के कीचड़ और दलदल में मुरम डालने या सड़क बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा, 20 वर्षों से मांग कर रहे हैं सरपंच सचिव अधिकारी कोई नही सुनता। बच्चे मरीज गर्भवती कीचड़ से निकलते है।