गुना: बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल के प्रयास से कुड़का और कोहन नदी के टूटे पुल की मरम्मत शुरू
Guna, Guna | Aug 11, 2025 गुना के बमोरी तहसील क्षेत्र में बाढ़ बारिश से नदियों के पुल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए आवागमन बंद था। 11 अगस्त को फतेहगढ़ और कोहन गांव के लोगों ने बताया, बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल के सहयोग से कुड़का बरसाती नदी के टूटे पुल की मरम्मत हो चुकी है। 11 अगस्त से कोहन नदी के टूटे पुल पर मरम्मत का काम शुरू हुआ है। जल्द आवागमन चालू होगा। लोग 20 KM का चक्कर लगा रहे थे।