गुना: म्याना में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पहली बार निकली चुनरी तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
Guna, Guna | Aug 12, 2025 गुना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत म्याना में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पहली बार चुनरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। 12 अगस्त शाम को भाजपा नेता शुभम रघुवंशी ने बताया, बड़ी संख्या में लोग सामाजिक संगठन वरिष्ठ जन युवा साथी स्कूली विद्यार्थी अधिकारी कर्मचारी एवं मंडल कार्यकर्ता शामिल हुए। चुनरी तिरंगा यात्रा में लोग देश भक्ति गीतों पर झूमते नाचते नजर आए।