मानपुर: मानपुर में रेंजर बंगला परिसर से चंदन और सागौन के पेड़ों की चोरी रहस्य बनी
Manpur, Umaria | Sep 5, 2026 मानपुर मे रेंजर बंगला परिसर से चंदन और सागौन के पेड़ चोरी होने के मामला अभी तक रहस्य बना हुआ है।कहने को तो वन विभाग के जिम्मेदारो ने अपनी साख बचाने के लिए थाना मानपुर मे मामले की सूचना भी दी है लेकिन अभी तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया। हालांकि चर्चाओ का बाजार गर्म है इस घटना को किसी ऐसे व्यक्ति ने अंजाम दिया है जो वहां के संबंध में भली भांति जानता है।