कटनी नगर: कुठला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, पीड़िता ने एसपी से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई
कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम जोबी खुर्द निवासी नंदिनी बर्मन (मेघा) ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कटनी को शिकायती आवेदन सौंपकर कुठला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की और उल्टे उनके पति पर ही काउंटर केस बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।