सारठ: चितरा गांधी चौक पर पूर्व स्पीकर एसएस भोक्ता ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, मोदी सरकार पर गांधी की अनदेखी का आरोप
पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने शुक्रवार सुबह 11 बजे दर्जनों समर्थकों संग चितरा गांधी चौक पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। कहा कि गांधी के गांधीबाद को पूरा विश्व में पढ़ा जाता है, समझा जाता है, लेकिन हमारे देश की जनता और सत्ताधीश गांधी को नहीं समझ पाए। मोदी सरकार पर गांधी को दरकिनार के प्रयास का आरोप लगाते गांधी को नहीं भूलने की अपील की