चकरनगर: वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, बाघ संरक्षण को लेकर छात्र-छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश
वन्यजीव सप्ताह के तहत राष्ट्रीय पशु बाघ की थीम के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। शनिवार दोपहर 1 बजे रैली में श्री निरंजन सिंह इंटर कॉलेज राजपुर, चकरनगर के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर वन्यजीवों के संरक्षण और बाघों की सुरक्षा का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ श्री निरंजन सिंह इंटर कॉलेज राजपुर के प्रधानाध्यापक रामचंद्र सिंह सेंगर ने किया।