भोरे: कुरथीयां गांव के पास 45 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
भोरे थाना क्षेत्र के कुरथीया गांव के पास पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक शराब कारोबारी को 45 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर दो बजे आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस क्रम में शराब कारोबारी को पकड़ा गया।