भोरे: भोरे में सड़क दुर्घटना केस उठाने पर व्यवसायी के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी दी गई, मामला दर्ज
भोरे में सड़क दुर्घटना में घायल युवक के पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद उनपर हमला किया गया। मामले को लेकर पीड़ित द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें फुलवरिया थाना क्षेत्र के बनियाछपर गांव निवासी राजेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि भोरे में उनकी दुकान है 11 फरवरी को अवधेश सिंह उनके लड़के के ऊपर गाड़ी चढ़ा दिया।