भोरे: कोरेया गांव में शादी के लिए युवती का अपहरण, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव शादी की नीयत से एक युवती का अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शनिवार की दोपहर दो बजे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक कोरेया गांव निवासी संजय जयसवाल की पुत्री घर से बाहर टहलने के लिए निकली थी। जो आज तक घर वापस लौट कर नहीं आई।