भोरे: लच्छीचक गांव में परिवार के सदस्यों पर हमला, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के लच्छीचक गांव में घर के दरवाजे पर बैठे परिवार के सदस्यों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक लच्छीचक गांव निवासी जैनुद्दीन मियां अपने घर के दरवाजे पर परिवार के सदस्यों के साथ बैठे थे। इसी क्रम में उसी गांव के कुछ लोग वहां आए और मारपीट करने लगे।