भोरे: भोरे में नवागत थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की, सहयोग और विधि व्यवस्था पर चर्चा हुई
भोरे थाना परिसर में गुरुवार की दोपहर दो बजे नवागत थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज नई क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में जनप्रतिनिधियों से परिचय आदान प्रदान करने के बाद सहयोग करने के साथ साथ क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर आपस में चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड प्रमुख राजेश राम ने कहा की यूपी की सीमा से थाना सटा हुआ है।