भोरे: भोरे बाजार में दवा कराने आई महिला की बाइक चोरी, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया
भोरे थाना क्षेत्र के भोरे बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में दवा कराने आई एक महिला की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। मामले में पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक हरिहरपुर गांव निवासी फूलमती देवी इलाज कराने भोरे आई थी