सरदारपुर: सरदारपुर पुलिस ने प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण और ₹12 लाख फिरौती मांगने के मामले में फरार युवती को किया गिरफ्तार
Sardarpur, Dhar | Sep 26, 2025 सरदारपुर थाना पुलिस ने प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में फरार मुख्य आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम को धार एसपी मयंक अवस्थी के निर्देश पर व एएसपी पारुल बेलापुरकर तथा एसडीओपी विश्वदीपसिह परिहार के मार्गदर्शन में सफलता मिली हैं।