मेजा: रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाएं मिलने पर लगाई फटकार
Meja, Allahabad | Mar 22, 2025 मेजा क्षेत्र के रामनगर में संचालित हो रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ प्रयागराज डॉ अरुण कुमार तिवारी ने निरीक्षण किया।उन्होंने अव्यवस्थाओं को देख केंद्र अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल परिसर को साफ सुथरा रखनी चाहिए। लेकिन यहां पर गंदगी का अंबार फैला हुआ है। पैथोलॉजी सेंटर,वार्ड, एक्स-रे मशीन निरीक्षण किया।