मेजा: सिरसा गंगा घाट पर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
Meja, Allahabad | Mar 23, 2025 मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा बाजार निवासी 21 वर्षीय अभिषेक वर्मा ने रविवार को पत्नी से हुए विवाद के बाद गांव के सामने गंगा नदी में छलांग लगा लिया। जिसे देख वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम को जानकारी देते हुए नाविको की मदद से खोज करना शुरू कर दिया। शाम 7 बजे तक पानी में कूदे युवक का सुराग नही चल सका।