मेजा: सिरसा में पीछे के रास्ते से घर में घुसकर चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपए का जेवरात किया चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Meja, Allahabad | Mar 23, 2025 मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा पुलिस चौकी व सिरसा कस्बा निवासी विशाल मिश्रा पुत्र आनंद मिश्रा के यहां चोरों ने धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। भूक्तभोगी के मुताबिक 10 हजार रुपए नगदी तथा लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी हुआ है। रविवार सुबह घटना की जानकारी घरवालों को हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है