मेजा: सोनार का तारा में दो बाइकों की भिड़ंत से एक बाइक चालक का दांया पैर हुआ फैक्चर, पुलिस जांच में जुटी
Meja, Allahabad | Mar 22, 2025 मेजा थाना क्षेत्र के सोनार का तारा गांव में शनिवार शाम 4 बजे करीब दो बाइकों में आपस में भिड़ंत हो गया। हादसे में एक बाइक चालक राजू पासी निवासी केवटाही मेंजा का दांया पैर फैक्चर हो गया। जबकि टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक चालक जगमोहन सुरक्षित बच गए। सूचना होने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।