आंवला: आंवला में सिरौली के जंगबाजपुर में दीवार काटकर हुई नकदी चोरी, महिला के घर से 30 हजार रुपये चोरी
Aonla, Bareilly | Sep 10, 2026 आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र के जंगबाजपुर गांव में चोरों ने एक घर में चोरी की। अज्ञात चोरों ने एक महिला के घर की दीवार काटकर अंदर घुसकर हजारों रुपये नकद चुरा लिए।पीड़िता शायरा फातिमा पत्नी आरिफ, निवासी जंगबाजपुर ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सिरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।