लखीसराय: जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, एवं 20 सूत्री बैठक का दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन।
लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष सभागार में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक गुरुवार के दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई। बैठक का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सुनील कुमार एवं अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।