मोहड़ा: मोहडा के कजुर गांव में सियार के काटने से महिला गंभीर घायल, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार
Muhra, Gaya | Jul 19, 2026 मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के कजूर गांव में रविवार को एक सियार के हमले से उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घटना तब घटी जब उर्मिला देवी सुबह घर से शौच के लिए निकली थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक सियार गांव के एक बंधे हुए पशु पर हमला कर रहा है। पशु को बचाने के उद्देश्य से जब उन्होंने सियार को भगाने की कोशिश की, तभी सियार ने उन पर अचानक हमला कर दिया