सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से नगदी, सट्टा पर्चा आदि बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सादाबाद पुलिस ने 02 अभियुक्तो नबाब और मनोज को विधिपुर बम्बा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 4240/- रूपये नगद, 02 मोबाइलफोन, पर्चा सट्टा बरामद हुए है। अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।