बिंदकी: चांदपुर के वाल्मीकि समाज के करीब 10 परिवारों ने कॉलोनी देने की मांग की, रास्ते में पानी भर जाने की समस्या बताई
फतेहपुर जनपद के अमौली ब्लॉक क्षेत्र के चांदपुर गांव के वाल्मीकि समाज के मोहल्ले में करीब 10 परिवारों ने अब तक कॉलोनी न मिलने पर नाराजगी जाहिर किया है। शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे पीड़ित लोगों ने बताया कि कॉलोनी न मिलने के कारण उन लोगों को छप्पर व पॉलिथीन डालकर झोपड़िया में रहना पड़ रहा है। जिसके कारण परेशानी होती है। इसके अलावा रास्ते में जल भराव हो जाता है।