हरदोई: टडियावां पुलिस ने ग्राम मोहनपुर मजरा टेनी के निवासी राजपाल को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2024 13 नवंबर को वादी रमेश चन्द्र निवासी ग्राम मोहनपुर मजरा टेनी थाना टडियावां द्वारा थाना टडियावां पर तहरीर दी कि गांव निवासी राजपाल, पवन, जोगेन्द्र,वीरेन्द्र व 5 जदुनाथ द्वारा वादी व वादी के परिजनों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की गयी। इस संबंध में थाना टडियावां पर सभी पर नामजद केस पंजीकृत किया गया। पुलिस ने नामजद अभियुक्त राजपाल को गिरफ्तार किया है।