हरदोई: बाबूपुर कचनारी के पास बहन के घर से लौट रहे भाई की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2024 बहन के घर से लौट रहे उसके भाई की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बुधवार रात लगभग 9 बजे टड़ियावां थाने के बाबूपुर कचनारी गांव के पास हुए हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी टड़ियावां ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।