हरदोई: देहात क्षेत्र के दानियाल गंज निवासी रामौतार के शव का पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम, बुधवार देर रात अस्पताल में हुई थी मौत
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के दानियाल गंज निवासी रामौतार लंबे समय से बीमारी से परेशान था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए 100 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय नया गांव में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। वहीं डाक्टरों ने संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दे दी।कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया की बीमारी के चलते मौत होने की बात बताई गई है।