हरदोई: जिले में खाद की कोई कमी नहीं, सभी केंद्रों पर किसानों को मिल रही खाद: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है सभी केंद्रों पर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही हैं।उन्होनो ने कहा कि रबी का सीजन है और खाद की डिमांड भी है।उन्होंने कहा कि डीएपी की थोड़ी सी थी कमी थी धीरे-धीरे अब वो भी कम हो रही है।जिले के सभी 72 केंद्रों पर खाद और बीज का वितरण किया जा रहा है।