गाज़ियाबाद: लोनी इलाके में हुई कुछ देर की बारिश से सड़कें जलमग्न, वीडियो हुआ वायरल
लोनी में रविवार को हुई बारिश से रुकने के कुछ ही देर बाद लोनी रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास सड़कें जलमग्न हो गईं। मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोनी रेलवे स्टेशन के पास से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।