गाज़ियाबाद: गांव सुराना में दो मकानों की दीवार कूदकर बदमाशों ने बोला धावा, लाखों की नकदी और जेवरात लेकर फरार
गांव सुराना में दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश लाखों रुपये की नकदी व लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी करके ले गए। वारदात के समय परिवार के लोग सो रहे थे। रामवीर सिंह ने बताया कि उनके घर से लाखों की नकदी व लाखों के जेवरात और हरचंद यादव ने बताया कि उनके मकान में भी धावा बोलकर हजारों रुपए की नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए।