मूसलाधार बारिश के बीच आधी रात शहर में निकले डीएम! जलभराव वाले इलाकों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
#देवरिया में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी शनिवार देर रात करीब 9 बजे शहर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण करने पहुंचे।
सुभाष चौक, हनुमान मंदिर रोड, सूरज मल्टीप्लेक्स के सामने की सीसी रोड से लेकर कतरारी चौराहे तक डीएम ने जलभराव और जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया।
इसके बाद उन्होंने महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर अस्पताल परिसर में जलभराव और मरीजों की सुविधाओं का निरीक्षण किया।
डीएम ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी, सतत निगरानी और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
📍 Deoria Post पर जुड़े रहिए—देवरिया की हर जरूरी खबर सबसे पहले।
DM Deoria
#DeoriaPost #Deoria #DeoriaNews #DeoriaDM #HeavyRain