गोरखपुर में भारी बारिश में राहत की जगह सियासी तकरार! रवि किशन बोले- “सपा ज्वाइन कर लिए?” विश्वजीत त्रिपाठी का पलटवार- “बसपा ज्वाइन कर लिए?”
गोरखपुर में भारी बारिश और जलभराव के बीच राहत-बचाव को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन और भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच कथित फोन बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जलनिकासी और पंपिंग सेट को लेकर शुरू हुई बातचीत में सपा और बसपा को लेकर तीखे राजनीतिक तंज सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, पार्षद ने जलभराव की समस्या उठाई, जिसके बाद बातचीत का रुख राजनीतिक तकरार की ओर चला गया।
आप इस वायरल बातचीत पर क्या सोचते हैं? कमेंट में बताएं।
#RaviKishan #VishwajeetTripathi #Gorakhpur #भारीबारिश #जलभराव