देवरिया सदर BRC में 625 वर्ग फीट की भव्य रंगोली, सेवा संकल्प का दिया संदेश
#देवरिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देवरिया सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) परिसर में 625 वर्ग फीट क्षेत्रफल में भव्य एवं आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया। रंगोली के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों और जनकल्याणकारी संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने रंगोली का अवलोकन किया और सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विशाल रंगोली ने BRC परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश भी दिया। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सहभागिता और जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।